लड़कियों को उड़ान भरना सिखाने वाली देश की (Top Female Pilot) टॉप महिला पायलट
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोलचक्कर स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को एविएशन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं दुनिया की सबसे कम उम्र की कमर्शियल एयरलाइन कैप्टन निवेदिता भसीन और अन्य female pilot ने छात्राओं में जोश भरा।

26 साल की उम्र में बनीं दुनिया की सबसे युवा जेट कैप्टनकैप्टन निवेदिता भसीन ने मात्र 26 वर्ष की आयु में बोइंग-737 की कमान संभालकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वे दुनिया की सबसे युवा महिला जेट एयरक्राफ्ट कैप्टन बनीं। बाद में उन्होंने एयरबस A-300 भी उड़ाया और अब तक 22,000 से ज्यादा उड़ान घंटे पूरे कर चुकी हैं।वर्ष 1985 में वे दुनिया की पहली ऑल-वुमेन क्रू फ्लाइट की सह-पायलट थीं। एयर इंडिया की पहली महिला चीफ सेफ्टी ऑफिसर रहने के साथ-साथ 2011 के लीबिया संकट में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के अभियान में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
“लड़की होना कभी बाधा नहीं”कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन निवेदिता भसीन ने कहा, “लड़की होना कभी बाधा नहीं बनना चाहिए। दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से आसमान की कोई ऊंचाई नहीं जो हासिल न की जा सके।

”इस मौके पर एयर इंडिया की A350 पायलट कैप्टन
विभा पराशर, ग्लाइडर पायलट बॉबी चौधरी, ग्लाइडर पायलट एवं स्पीच फैसिलिटेटर निधि मित्तल और सीनियर एयर होस्टेस गीता भाटी भी मौजूद रहीं। सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को पायलट, एयर होस्टेस और एविएशन के अन्य क्षेत्रों में करियर बनाने की प्रेरणा दी।
कॉलेज पहुंचते ही सभी अतिथियों का फूल-मालाओं और तिलक से भव्य स्वागत किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रश्न पूछे और ऑटोग्राफ भी लिए।प्रिंसिपल डॉ. रेणु सिंह ने कहा, “हमारी बेटियां आसमान छू सकती हैं, बस उन्हें सही दिशा और प्रेरणा चाहिए। आज का यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने ठान लिया कि वे भी एक दिन आसमान में उड़ान भरेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।
ये भी पढ़ें…….
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
- हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन की बड़ी पहल, 1 और 2 दिसंबर को 500 से अधिक विशेष शिविर, हर पात्र नागरिक का नाम जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता।
