GNIOT जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 11 फरवरी को दीक्षांत समारोह, बिहार के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थान GNIOT जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आगामी 11 फरवरी को पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संस्थान परिसर में संपन्न होगा।
इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल बिहार, आरिफ मोहम्मद खान उपस्थित रहेंगे। वे विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे और अपने प्रेरणादायक संबोधन से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन करेंगे।
GNIOT जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सीईओ श्री स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि पीजीडीएम पाठ्यक्रम 2023–25 बैच के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता का भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस बैच के विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहयोग प्रदान किया गया है, जो जीएनआईओटी की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रणाली और मजबूत कॉरपोरेट कनेक्ट को दर्शाता है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों ने शिक्षा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। दीक्षांत समारोह उनके परिश्रम, समर्पण और उज्ज्वल भविष्य की औपचारिक मान्यता का प्रतीक होगा।
यह समारोह न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण होगा। संस्थान परिवार को विश्वास है कि यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को और अधिक मजबूत करेगा।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

