लॉ छात्रों (Students) ने किया जिला एवं सत्र न्यायालय का शैक्षिक भ्रमण
ग्रेटर नोएडा, 5 दिसंबर 2025 एक्यूरेट कॉलेज ऑफ लॉ के (Students) छात्र-छात्राओं ने गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय, ग्रेटर नोएडा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।

भ्रमण का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक द्वारा किया गया। प्रसिद्ध अधिवक्ता देवेंद्र सिंह आर्य के मार्गदर्शन में छात्रों ने सबसे पहले न्यायालय परिसर स्थित अस्थाई कारावास (लॉकअप) का निरीक्षण किया। इसके बाद छात्र विभिन्न न्यायालय कक्षों में पहुंचे, जहां उन्होंने फैमिली कोर्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय तथा मुख्य जिला एवं सत्र न्यायालय की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा।

छात्रों को कैदियों के बयान दर्ज करने, मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने, न्यायालय में रिपोर्ट राइटिंग, अभिलेख संरक्षण तथा रिकॉर्ड लिस्टिंग की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। अधिवक्ता देवेंद्र सिंह आर्य ने छात्रों को कानूनी पेशे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तर्कपूर्ण मनोविज्ञान विकसित करने की सलाह दी।

भ्रमण का संचालन डॉ. अनुज कुमार एवं विकास कुमार ने किया, जबकि फैकल्टी सदस्यों डॉ. प्रीति सिंह, श्रीमती श्वेता गुप्ता, सुश्री अंजलि एवं सुश्री अंशिका गुप्ता ने छात्रों का सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रुप डायरेक्टर श्रीमती पूनम शर्मा ने सभी (Students) छात्र-छात्राओं को इस उपयोगी अनुभव के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी कानूनी समझ में काफी वृद्धि हुई है और अब वे अदालती कार्यवाही को पहले से कहीं बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें…….
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
- हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन की बड़ी पहल, 1 और 2 दिसंबर को 500 से अधिक विशेष शिविर, हर पात्र नागरिक का नाम जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता।

