Community Connect Visit शारदा विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने कम्युनिटी कनेक्ट विजिट का सफल आयोजन

Community Connect Visit

Community Connect Visit शारदा विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने कम्युनिटी कनेक्ट विजिट का सफल आयोजन

Community Connect Visit
Community Connect Visit in Sharda University

Community Connect Visit ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने उन्नत भारत अभियान और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगला चरनदास गांव कम्युनिटी कनेक्ट विज़िट Community Connect Visit का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विधि विद्यार्थियों ने ग्रामीण समुदाय से संवाद स्थापित कर प्रश्नावली आधारित सर्वेक्षण किया।

इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और विधिक वास्तविकताओं को समझना था। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना, उनकी चुनौतियों को दर्ज किया तथा उनसे जुड़े कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

Community Connect Visit
Community Connect Visit

स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ ऋषिकेश दवे ने बताया की कार्यक्रम सिर्फ समस्याओं को दर्ज करने तक ही यह कार्यक्रम सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी नीतियों, महिला एवं बाल अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया। विशेष रूप से सामाजिक परिवर्तन से जुड़े मुद्दों जैसे – महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, रोजगार के अवसर, और विधिक सहायता प्राप्त करने के उपाय पर चर्चा की गई।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विधि शिक्षा को कक्षा की चारदीवारी तक सीमित न रखते हुए समाज के बीच ले जाना था, जिससे विद्यार्थी वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को समझ कर भविष्य में एक उत्तरदायी, संवेदनशील और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित विधि-व्यवसायी बन सकें।

कार्यक्रम का सफल संचालन कम्युनिटी कनेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ बरनाली खारा, डॉ निम्मी अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं, संकाय समन्वयक डॉ वैशाली अरोड़ा एवं डॉ मानवेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। शारदा वेलफेयर के देशराज सिंह और बबीता का भी विशेष आभार, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम और भी प्रभावी व सार्थक बन सका।

ये भी पढ़ें…….

 यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025: जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, वीवीआईपी मूवमेंट पर विशेष ध्यान

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Related posts

Leave a Comment