ग्रेटर नोएडा के तीन सेक्टरों में बने (Community Center) कम्युनिटी सेंटर , विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा, 22 जनवरी 2026। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर ईटा-1, जीटा-1 और डेल्टा-3 के निवासियों को बड़ी सौगात दी है। इन तीनों सेक्टरों में नवनिर्मित कम्युनिटी सेंटरों Community Center का गुरुवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने शुभारंभ किया।

विधायक तेजपाल नागर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेक्टरवासियों को कम्युनिटी सेंटर Community Center की लंबे समय से जरूरत थी। अब लोगों को शादी-समारोह, सामाजिक कार्यक्रम और बैठकों के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण शहरवासियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कम्युनिटी सेंटर सामाजिक गतिविधियों को मजबूती देंगे।

प्राधिकरण के परियोजना विभाग वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक रतिक ने बताया कि तीनों कम्युनिटी सेंटरों के निर्माण में लगभग 6.56 करोड़ रुपये की लागत आई है। इनमें कॉमन हॉल, लाइब्रेरी, ऑफिस, महिला-पुरुष शौचालय और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बृजपाल राठी, दीपक भाटी, आदेश भड़ाना, अंकित भाटी, डॉ. राजेश शर्मा, दिगपाल सिंह, तेज शर्मा, कंवर सिंह पवार, चौधरी योगेंद्र सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे। साथ ही वर्क सर्किल-5 और विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम भी कार्यक्रम में शामिल रही।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- तेज रफ्तार कार नाले की दीवार तोड़कर पानी भरे बेसमेंट में गिरी, चालक की मौत
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : Sukh-E ने अपनी परफॉर्मेंस से NIU में मचाया गदर | नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ‘तत्व 2026’-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शाम।

