पंजाब और हरियाणा में ठंड बरकरार


दोनों पड़ोसी राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा, जबकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान
सामान्य स्तर से कुछ ऊपर रहा।


पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री सेल्सियस, छह डिग्री
सेल्सियस, 6.8 डिग्री सेल्सियस और पांच डिग्री सेल्सियस रहा।


दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो
सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के जिले भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया।


अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में क्रमश: आठ डिग्री सेल्सियस, 6.1 डिग्री
सेल्सियस, 8.6 डिग्री सेल्सियस, छह डिग्री सेल्सियस, नौ डिग्री सेल्सियस और 7.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Related posts

Leave a Comment