Delhi की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद सीएम रेखा गुप्ता की पीएम मोदी से
यह पहली मुलाकात है। इससे पहले शुक्रवार को सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औरउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। बता दें कि शपथ लेने के बाद से सीएम रेखा गुप्ताताबड़तोड़ बैठकें कर रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने बदहाल सड़कों और जल आपूर्ति को लेकरअधिकारियों को निर्देश दिए।
टूटी सड़कों की समस्या जल्द होगी दूर
शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।इस दौरान टूटी सड़कों के साथ ही विभाग की अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति के बारे मेंजानकारी ली। बताया जा रहा है कि टूटी सड़कों की समस्या जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों कोकहा गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया तेज करने की बात कही गई है। साथ ही यदि इसमें फंड कीकमी है तो उसे भी किया जाएगा।
Delhi की CM रेखा गुप्ता

न हो गंदे पानी की सप्लाई, अधिकारी रखें नजर : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रियों ने शुक्रवार को बैठक में जल बोर्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देशदिए कि अब पुराने ढर्रे पर काम नहीं होगा। किसी भी सूरत में गंदे पानी की आपूर्ति न हो। खासकरसमर एक्शन प्लान में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्टरूप से कहा कि दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में गर्मी के दौरान पानी की कोई समस्या न हो। उन्होंने यहसुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि समर एक्शन प्लान में पूरी तरह से बदलाव हो, ताकि जलापूर्तिकी व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ की जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि गर्मियों में होने वाली पानी कीकिल्लत को किसी भी हाल में टाला जाए और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे। उन्होंने गंदे पानी कीआपूर्ति होने की समस्या पर भी कड़ी नजर रखने का आदेश दिया। उन्होंने जल बोर्ड को निर्देशितकिया कि पानी की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से की जाए, ताकि लोगों को साफ और शुद्ध जलमिल सके। साथ ही, पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
सीएम आवास के लिए तीन बंगलों का चयन
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के लिए तीन बंगलों काचयन किया है। इनमें से दो बंगले मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर हैं, जबकि तीसरा सिविल लाइंसमें राजपुर रोड पर है। सीएम अपने हिसाब से उपयुक्त बंगले को अंतिम रूप देने के लिए दौरा करसकती हैं। अंतिम रूप दिए गए बंगले को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के माध्यम से मंजूरी दीजाएगी और आवंटित किया जाएगा। बता दें कि जिस बंगले में केजरीवाल रहे थे। उसे भाजपा ने शीशमहल करार दिया गया था। बृहस्पतिवार को सीएम रेखा ने कहा था कि वे शीशमहल में नहीं रहेंगी।
http://Delhi की CM रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm