CM Youth Conclave UPITS-2025: सीएम युवा कॉनक्लेव में युवाओं का जोश, 2000 से अधिक बिजनेस इन्क्वायरी

Conclave

CM Youth Conclave यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025: सीएम युवा कॉनक्लेव में युवाओं का जोश, 2000 से अधिक बिजनेस इन्क्वायरी

ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर 2025: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) में आयोजित सीएम युवा कॉनक्लेव के दूसरे दिन युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। एनसीआर के लगभग 1500 युवाओं, जिनमें फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, मैनपुरी और मथुरा से आए 700 से अधिक छात्र शामिल थे, ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्टार्टअप्स व उद्यमिता के नए अवसरों की जानकारी हासिल की।

CM Youth Conclave
CM Youth Conclave

2000 से अधिक बिजनेस इन्क्वायरी, स्टॉल्स पर उमड़ी भीड़
कॉनक्लेव Conclave में युवाओं ने विभिन्न स्टॉल्स पर 2000 से अधिक बिजनेस इन्क्वायरी कीं। ओसियान इंटरप्राइजेज के कॉरपोरेट गिफ्टिंग स्टॉल ने 125 से अधिक युवाओं को आकर्षित किया, जबकि क्यूटीएम, ग्रिप इंटरनेशनल, प्रॉस्पर ग्रुप और कोशिश सस्टेनेबल सॉल्यूशंस जैसे मशीनरी सप्लायर स्टॉल्स पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। इसके अलावा, डॉ. गैराज, मिस्टर सैंडविच, धोबीलाइट, अर्द्धसैनिक कैंटीन और अमूल इंडिया जैसे स्टार्टअप्स और ब्रांड्स ने अपने बिजनेस मॉडल प्रस्तुत कर युवाओं का ध्यान खींचा।

CM Youth Conclave
CM Youth Conclave

बी टू बी मीटिंग्स और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
दिन भर में 20 से अधिक बी टू बी मीटिंग्स संपन्न हुईं। विषय विशेषज्ञों ने उद्यमिता और स्टार्टअप स्थापना पर विस्तृत जानकारी देकर युवाओं को प्रेरित किया। इस आयोजन ने युवाओं को नए बिजनेस आइडियाज और इनोवेटिव उद्यमों से परिचित कराया।

CM Youth Conclave
CM Youth Conclave

योगी सरकार की पहल से स्टार्टअप्स को बल
सीएम युवा कॉनक्लेव ने साबित किया कि योगी सरकार की नीतियां और UPITS-2025 जैसे मंच न केवल निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। यह आयोजन प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें…….

UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी

https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment