लखीमपुर के दशहरे मेले में आने का CM Yogi को मिला निमंत्रण

लखीमपुर खीरी, स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ ईराश्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने CM Yogi से मिलकर पालिकाओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।डॉ ईरा श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकातकर प्रतिनिधिमंडल ने नगर निकायों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है।

सीएम नेसमस्याओं को बिंदुवार सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया है। नगर निकाय अध्यक्षपरिषद की प्रदेश अध्यक्ष एवं लखीमपुर की पालिकाध्यक्षा डॉ इरा श्रीवास्तव की अगुवाई में बुधवार कोलखनऊ पहुंची। इस टीम ने अध्यक्षों की समस्याओं के साथ साथ लखीमपुर शहर की समस्याओं कीजानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही लखीमपुर के प्राचीन ऐतिहासिक दशहरा मेले के लिए उन्हेंआमंत्रित भी किया। उन्हें सैकड़ो वर्ष पुराने इस दशहरे मेले की विशेषताओं से भी अवगत कराया।इस दौरान अध्यक्ष परिषद संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं गोलागोकर्णनाथ पालिकाध्यक्ष विजयशुक्ला रिंकू ने गोला नगर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने एवं गोला पालिका की समस्याओं को प्रमुखतासे मुख्यमंत्री महोदय के सामने रख।

जिस पर उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने काभरोसा दिलाया।

लखीमपुर के दशहरे मेले में आने का CM Yogi को मिला निमंत्रण

Related posts

Leave a Comment