Airport मुख्यमंत्री योगी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लिया जायजा, समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

Airport

Airport मुख्यमंत्री योगी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लिया जायजा, समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा, 25 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Airport का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी बेड़ा रूपम, तीनों प्राधिकरणों के सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Airport
Airport संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट का उद्घाटन तय समय पर हो, इसके लिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

Airport
Airport का निरीक्षण करते CM

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश और विकास के नए युग में ले जाएगा। यह जेवर का सपना साकार होने की कगार पर है। यह केवल एक इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि विकास और परिवर्तन का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा कि “एयरपोर्ट और इसके आसपास विकसित होने वाले औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स पार्क और पर्यटन केंद्र से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। लाखों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और अब स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

Airport
Airport

”नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण से जेवर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक नए विकास केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास की नई गाथा लिख रही है।

   ये भी पढ़ें……. 

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

 

Related posts

Leave a Comment