यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के मेडिकल डिवाइसेज पार्क Park का दौरा, प्रगति की समीक्षा
ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई 2025: माननीय मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और जी.एन. सिंह ने आज यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर 28 में स्थित मेडिकल डिवाइसेज पार्क Park का दौरा किया। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार सिंह ने उनका स्वागत करते हुए 350 एकड़ में विकसित हो रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की प्रगति से अवगत कराया।

भारत सरकार के सहयोग से बन रहा यह मेडिकल डिवाइसेज पार्क Park देश का सबसे बड़ा पार्क है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि अब तक 89 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है, जिनमें से 65 अलॉटियों को चेकलिस्ट जारी की गई, 47 ने रजिस्ट्री कराई, 10 के बिल्डिंग मैप स्वीकृत हुए, और 7 कंपनियों ने निर्माण शुरू कर दिया है। सीईओ ने परियोजना विभाग को एक सप्ताह में सभी 89 अलॉटियों के लीज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। Park

बैठक में बताया गया कि कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटीज की इमारतों का निर्माण अंतिम चरण में है। हालांकि, कई कंपनियों ने लीज डीड और कब्जे के बाद भी निर्माण शुरू नहीं किया, जिस पर सीईओ ने कड़ी निगरानी और डीपीआर के अनुसार कार्ययोजना मांगने के निर्देश दिए। अवनीश अवस्थी ने प्री-बिड मीटिंग की व्यवस्था को अनिवार्य करने और जी.एन. सिंह ने प्रशासनिक भवन में मेडिकल डिवाइसेज पार्क Park प्रमोशनल काउंसिल, इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC), डिप्टी ड्रग्स कंट्रोलर (CDSCO), और स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी के लिए कार्यालय स्थान उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

इससे कंपनियों को लाइसेंस, सेफ्टी सर्टिफिकेट, आईएसओ सर्टिफिकेशन, और ट्रेनिंग में सहायता मिलेगी।मैसर्स कृष मेडिकोज के शरद जैन ने लोन की आवश्यकता बताई, जिस पर अवस्थी ने प्राधिकरण को बैंकों से सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैसर्स एवियंस बायोमेडिकल्स 22 करोड़ और मैसर्स सायन मेड टेक 80 करोड़ के निवेश से फैक्ट्री स्थापित कर रहे हैं, जिनकी तकनीक यूएसए से ली गई है और उत्पाद 22 देशों में निर्यात हो रहे हैं। Park
अवस्थी ने 15 अगस्त तक Park प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में सीईओ राकेश कुमार सिंह, कपिल सिंह, शैलेंद्र भाटिया, प्रवीण मित्तल, राजेंद्र भाटी, श्रीमती स्मिता सिंह सहित कई अधिकारी और कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Table of Contents

