ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता रैंकिंग का ऐलान, स्टेलर वन सोसाइटी बनी नंबर वन
पुष्प प्रदर्शनी (Flower Show) के समापन पर विजेताओं को किया गया सम्मानि
ग्रेटर नोएडा, 1 मार्च 2026। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता में इस वर्ष सेक्टर-1 स्थित स्टेलर वन सोसाइटी ने आवासीय श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर शहर में स्वच्छता का नया मानक स्थापित किया है। वहीं गैर-आवासीय श्रेणी में प्रज्ञान स्कूल, गामा-1 ने बाजी मारी। विजेताओं को सिटी पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के समापन समारोह में सम्मानित किया गया।

आवासीय श्रेणी में स्टेलर वन पहले, स्टेलर जीवन (सेक्टर-1) दूसरे और एडब्ल्यूएचओ टाउनशिप (चाई-2) तीसरे स्थान पर रही। गैर-आवासीय श्रेणी में प्रज्ञान स्कूल पहले, दिल्ली पब्लिक स्कूल (गामा-2) दूसरे और बैनेट यूनिवर्सिटी (टेकजोन-2) तीसरे स्थान पर रहे।
पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 75-75 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर 50-50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। दोनों श्रेणियों में दो-दो सांत्वना पुरस्कार भी घोषित किए गए, जिनके तहत 25-25 हजार रुपये की राशि दी गई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तेजपाल नागर ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पुष्प हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और ऐसे आयोजन शहर की सुंदरता और सकारात्मकता को बढ़ाते हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शहरवासियों से हरियाली बढ़ाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से बल्क वेस्ट जेनरेटरों से अपील की कि वे अपने परिसर में निकलने वाले कूड़े का निस्तारण स्वयं करें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी (Flower Show) (26 फरवरी से 1 मार्च) के दौरान 50 से अधिक प्रजातियों के करीब 70 हजार पुष्प प्रदर्शित किए गए। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए जिले भर से तीन लाख से अधिक लोग सिटी पार्क पहुंचे।
समापन अवसर पर प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, गिरीश कुमार झा, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, उप महाप्रबंधक एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, उपनिदेशक उद्यान नथोली सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

