मुख्य सचिव ने की मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क Park स्कीम की समीक्षा, तीन कंपनियों के प्रस्तुतिकरण देखे

Park

मुख्य सचिव ने की मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क Park स्कीम की समीक्षा, तीन कंपनियों के प्रस्तुतिकरण देखे

ग्रेटर नोएडा, 10 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क Park (एमएमएलपी) स्कीम की समीक्षा की।

Park
Park समीक्षा बैठक करते चेयरमैन मनोज कुमार सिंह

23 मई को लॉन्च इस स्कीम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून थी। सेक्टर कप्पा-2 में स्थित 174 एकड़ के भूखंड के लिए तीन कंपनियों—सुपर हैंडलर्स प्रा. लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, और इंपेजर लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड—ने आवेदन किए हैं।

Park
Park समीक्षा बैठक करते अधिकारी

मुख्य सचिव ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में इन कंपनियों के प्रस्तुतिकरण देखे। इस स्कीम पर अंतिम निर्णय उनकी अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लिया जाएगा। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ आरके सिंह, गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव, यीडा के ओएसडी शैलेन्द्र कुमार भाटिया, जीएम वित्त विनोद कुमार, और जीएम प्लानिंग लीनू सहगल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Park
अधिकारी

लॉजिस्टिक पार्क Park के विकास से 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होने और 5000 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। साथ ही, इससे उद्योगों के लिए माल ढुलाई आसान होगी, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना ग्रेटर नोएडा को लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

Leave a Comment