दीपावली पर 21 लाख दीपक से ‌जगमग होगा अयोध्या, भव्य और अलौकिक होगा आयोजन : जयवीरसिह

इस बार अयोध्या को दीपावली पर 21 लाख दीपकों से जगमग
किया जाएगा। आयोजन को अलौकिक और भव्य बनाकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई
जाएगी। विपक्षी दलों के द्वारा बनाया गया गठबंधन इंडिया चुनाव आते आते खुद ही टुकडे टुकडे हो
जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह ने फिरोजाबाद आने पर मीडिया
से रुबरु होते हुए

बताया कि जनवरी में अयोध्या में राम लला की गर्भ ग्रह में स्थापना हो जाएगी
इसलिए इस बार की दीपावली और अधिक भव्य और दिव्य‌ मनाने का निर्णय लिया है। पर्यटन और
संस्कृति विभाग द्वारा अपने ही पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए देव दीपावली पर अयोध्या में 21 लाख दीपक
जलाकर नया विश्व कार्ड गिनीज बुक मे कायम करायेंगें। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भी‌ बेहतर
व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

समाजवादी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में अलग चुनाव लड़ने की
घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह विपक्षी दलों का गठबंधन बे्मेल गठबंधन है
जब तक लोकसभा के चुनाव का समय आएगा तब तक इंडिया गठबंधन खुद ही टूट कर बिखर जाएगा।
इसलिए इसके विषय में कुछ भी कहना उचित नहीं है यह गठबंधन केवल प्रधानमंत्री मोदी जी के विरोध

के लिए बनाया गया है जिसकी कोई नीति अथवा सिद्धांत भी नहीं है इसीलिए यह खुद ही टुकडे टुकडे
होकर बिखर जाएगा। प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री ने कहा यह प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में और देश
मोदी जी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा है देश व प्रदेश में स्थित सरकार हैं आने वाली सरकार
भी मोदी जी की नेतृत्व में भाजापा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी एक ग्लोबल लीडर है उन्होंने
भारत को विश्व पटल पर विशेष स्थान दिलाया है आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी शक्ति के
रूप में स्थापित होने जा रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा शुक्रवार को जिले में विकास योजना की
समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को जरुरतमंद लोगों तक
पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

Related posts

Leave a Comment