शादी में पार्किंग के बहाने कार चोरी car thief करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, डस्टर कार बरामद

car thief

शादी में पार्किंग के बहाने कार चोरी car thief करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, डस्टर कार बरामद

ग्रेटर नोएडा। शादियों में गाड़ी पार्क कराने वालों को अब सतर्क रहने की जरूरत है। पार्किंग के बहाने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सूरजपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सूरजपुर पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने car thief वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की डस्टर कार बरामद की है।

दरअसल, एक फरवरी को दिल्ली निवासी महिला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने डस्टर कार से पहुंची थीं। उन्होंने वहां मौजूद पार्किंग कर्मचारियों को कार की चाबी देकर टोकन ले लिया।

car thief
car thief

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब महिला ने टोकन दिखाकर कार मांगी तो पार्किंग में मौजूद लोगों ने गाड़ी होने से ही इनकार कर दिया। मौके पर कोई वाहन मौजूद नहीं था।
पीड़िता ने तत्काल सूरजपुर थाना पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और मैनुअल इनपुट के आधार पर खुलासा हुआ कि पार्किंग में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही कार चोरी car thief  की थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दादरी निवासी नवनीत, इरफान, रवि और नरेश को ग्राम लखनावली रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई डस्टर कार भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मैरिज होम में पार्किंग का काम करते थे। महिला की गाड़ी देखकर उनके मन में लालच आ गया और उन्होंने पार्किंग में लगाने के बहाने कार चोरी car thief  कर ली। बाद में उसके पार्ट्स निकालने की कोशिश भी की जा रही थी, लेकिन समय रहते पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी या कार्यक्रमों में वाहन पार्क कराते समय सतर्क रहें और केवल अधिकृत पार्किंग कर्मचारियों को ही वाहन सौंपें।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment