Rain से राजधानी भोपाल तरबतर, कई स्थानों पर जलभराव

भोपाल, झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार हो रहीबारिश से तरबतर हो गयी। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेकस्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गयी। आज भी सुबह से हो रही Rain से राजधानी पानीपानी हो गयी।


मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है,जिससे प्रदेश भर मेंRain का सिलसिला जारी है। इससे राजधानी भोपाल भी अछूता नहीं रहा। यहांपिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है। लगातार होरही Rain से शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने के चलते आम जनजीवनप्रभावित हो गया है।

Rain


राजधानी में सावन महीना शुरू होते ही, जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है, वह लगातार जारी है।इससे मौसम में ठंडक घुल गयी है। दिन का तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहींरात्रि का तापमान 24़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन और रात्रि के तापमान में लगभग एक डिग्रीका अंदर देखा गया।

Related posts

Leave a Comment