NTPC दादरी में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ आंकलन शिविर

NTPC

NTPC दादरी में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ आंकलन शिविर

दादरी, 22 जुलाई 2025: NTPC दादरी ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत एनएफएनडीआरसी (NTPC अस्पताल), सीएसआर और एलिम्को, कानपुर के सहयोग से सामुदायिक भवन में दिव्यांगजनों के लिए एक दिव्यांगता आंकलन शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख के. चंद्रमौलि ने सभी विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

NTPC
दिव्यांगजनों के लिए आयोजित आंकलन शिविर

शिविर में एलिम्को की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने 97 दिव्यांगजनों का आंकलन किया, जिनमें से 88 लाभार्थियों को सहायता और सुधारात्मक उपकरण प्रदान करने हेतु चयनित योजना (एडीआईपी) के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

NTPC
शिविर का शुभारम्भ करते कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख के.चंद्रमौलि

श्री चंद्रमौलि ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए एनएफएनडीआरसी की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. के. बेहरा ने एनएफएनडीआरसी की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

NTPC
आंकलन शिविर

यह शिविर NTPC की समावेशी सोच और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

Leave a Comment