बुलंदशहर घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा पूरा क्षेत्र, रेंगते रहे वाहन, सर्दी से बचने को सेंक रहे अलाव

बुलंदशहर में घने कोहरे से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। आज भी पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। वाहन सड़को पर रेंगते रहे तो सर्दी से बचाव को आग का सहारा लिया।


तीन दिनों से पड़ रही सर्दी में शुक्रवार को और अधिक इजाफा हुआ। सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र लिपटा रहा। वहीं ठंड के कारण लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर रहे।
सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र ढका रहा जिस कारण वाहन भी सड़कों पर लाइटें जला रेंगने को मजबूर हुए। हाइवे समेत दूसरे मार्गों पर कई जगह वाहनों की लगी नजर आई। गुरूवार की देर शाम से ठंड में और अधिक इजाफा हुआ है।


घना कोहरा छाने से शहर से लेकर हाईवे, शहर व गांवों को जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण सुबह 10 बजे तक वाहन सवारों को परेशानी हुई। घने कोहरे से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। वाहन सवारों को काफी दिक्कत हुई। पाले के कारण जगह जगह लोग अलाव जला हाथ तपते नजर आए।

Related posts

Leave a Comment