‘विक्ट्री वन सेंट्रल’ सोसायटी में बिल्डर का धोखा Cheat, लिफ्ट Lift की जगह चिपकाया पोस्टर

lift

‘विक्ट्री वन सेंट्रल’ सोसायटी में बिल्डर का धोखा, लिफ्ट Lift की जगह चिपकाया पोस्टर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ‘विक्ट्री वन सेंट्रल’ सोसायटी में रहने वाले लोग इन दिनों बिल्डर के झूठे वादों और नजरों के धोखे से परेशान हैं।

सोसायटी के एक टावर में जहां दो लिफ्ट Lift होनी चाहिए थीं, वहां एक लिफ्ट Lift के बजाय दीवार पर लिफ्ट Lift जैसी फुल HD तस्वीर चिपका दी गई है।

Lift
लिफ्ट जैसी फुल HD तस्वीर

दूर से देखने पर लगता है कि लिफ्ट Lift मौजूद है, लेकिन पास जाने पर हकीकत सामने आती है कि यह महज एक धोखा है। इस पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे बिल्डर की इस हरकत की पोल खुल रही है।

सोसायटी के रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन (RWA) के अध्यक्ष प्रशांत चौहान ने बताया कि बिल्डर ने दावा किया था कि सोसायटी में सभी मूलभूत सुविधाएं, जिसमें संपूर्ण लिफ्ट Lift सर्विस भी शामिल है, उपलब्ध हैं। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है।

19 मंजिला टावर में केवल एक लिफ्ट चालू है, जो अक्सर खराब रहती है या मेंटेनेंस के नाम पर दो-दो घंटे बंद कर दी जाती है। दूसरी लिफ्ट की जगह सिर्फ एक शानदार पोस्टर चिपकाया गया है, जो बिल्डर की धोखाधड़ी को उजागर करता है।

Lift
लिफ्ट जैसी फुल HD तस्वीर

प्रशांत चौहान ने आगे बताया कि 2019 में पजेशन लेने के बाद से ही निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोसायटी के 8 टावरों में करीब 400 परिवार रहते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

फायर सेफ्टी के लिए NOC नहीं है, एग्जिट गेट का इंतजाम नहीं है, और लिफ्ट की कमी के चलते लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर हैं।

निवासियों का कहना है कि यह स्थिति न केवल असुविधाजनक है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

सोसायटी के लोगों का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है, जहां लिफ्ट के पोस्टर की तस्वीर को लेकर बिल्डर की जमकर आलोचना हो रही है।

निवासियों का कहना है कि यह ‘विश्वास की चढ़ाई’ है, जिसमें वे अपनी सांस और भरोसा दोनों गंवा रहे हैं।

इस मामले में बिल्डर की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन निवासी प्रशासन से इस धोखाधड़ी की जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें…….

इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP

भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग Parking की मांग, विधायक पंकज सिंह ने दिया आश्वासन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही,रोज़ा याकूबपुर की बदहाल सड़कें,जनता परेशान

Follow this page: @UNNEWS_24X7

नोएडा प्राधिकरण को जल्द ही मिलेगा उसका नया आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रशासनिक भवन।

Related posts

Leave a Comment