(Accident) बाइक सवार भाई-बहन की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

(Accident)

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन का कहर (Accident) बाइक सवार भाई-बहन की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने दो जिंदगियां लील लीं। थाना जारचा क्षेत्र अंतर्गत अल्ट्राटेक चौकी इलाके में चादर फैक्ट्री के पास शनिवार रात करीब 9 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार सगे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

(Accident)
Accident के बाद

घर लौटते समय हुआ हादसा (Accident)

मृतकों की पहचान नवीन (35) पुत्र राकेश कुमार और प्रियांशी (18) पुत्री राकेश कुमार, निवासी ग्राम प्यावली ताजपुर, थाना जारचा के रूप में हुई है। दोनों नौकरी से घर लौट रहे थे और रोज की तरह मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल कई मीटर दूर जा गिरी और दोनों भाई-बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस पहुंची, शव भेजे पोस्टमार्टम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मार्ग पर लगे कैमरों की सहायता से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक है, जिससे पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

आक्रोशित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया और जाम खुलवाया।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment