शादी से इनकार पर प्रेमी (Boy Friend) ने प्रेमिका (Girl Friend) को पीजी में घुसकर मारी गोली, 25 वर्षीय युवती की मौत; आरोपी फरार।

शादी से इनकार पर प्रेमी (Boy Friend) ने प्रेमिका (Girl Friend) को पीजी में घुसकर मारी गोली, 25 वर्षीय युवती की मौत; आरोपी फरार।

नोएडा, उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर शाम प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक (Boy Friend) ने अपनी 25 वर्षीय प्रेमिका (Girl Friend) को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरोहा जिले के आदमपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय सोनू प्रेमिका (Girl Friend) याकूबपुर गांव के एक पीजी में रहती थी और घरेलू कामकाजी महिला के तौर पर काम करती थी। उसका परिचय बिहार के आरा निवासी (Boy Friend) कृष्णा से हुआ था। दोनों पहले एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे और उनके बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए थे।

(Boy Friend) ने प्रेमिका (Girl Friend)
(Boy Friend) ने प्रेमिका (Girl Friend) को मारी गोली

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से कृष्णा, सोनू पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन सोनू इसके लिए तैयार नहीं थी और उसने कृष्णा से संपर्क तोड़ दिया था। सोनू द्वारा फोन नहीं उठाने पर शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे कृष्णा उसके किराये के कमरे पर जा पहुंचा।

गुस्से में प्रेमी (Boy Friend) ने मारी गोली
कमरे पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच लंबी बहस और तकरार हुई। जब सोनू ने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया, तो गुस्से में कृष्णा (Boy Friend) ने उसे गोली मार दी और मौके से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने जानकारी दी कि आरोपी युवक कृष्णा और मृतका सोनू के बीच प्रेम संबंध थे। शादी से इनकार करने के कारण प्रेमी गुस्से में था, जिसके चलते उसने हत्या को अंजाम दिया।

  • घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया गया है।
  • शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
  • मृतका के परिवारजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
  • आरोपी कृष्णा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
  • सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच जारी है।
  • डीसीपी ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

फेस-2 क्षेत्र में तीसरी घटना
पुलिस के अनुसार, पिछले 20 दिनों के दौरान अकेले फेस-2 थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों से जुड़ी यह तीसरी हत्या है। इससे पहले 8 नवंबर को ई-रिक्शा चालक गोलू का मर्डर हुआ था और पिछले हफ्ते एक किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हालांकि, पुलिस ने इन दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह लगातार हो रही घटनाएँ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा करती हैं।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment