Greater noida में सड़क पर खून से लथपथ शव मिला

Greater noida में बृहस्पतिवार को सुबह सड़क पर एक व्यक्तिका शव लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस को संदेह है कि हत्या के बाद शव यहां फेंका गया। एकवरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हृदयेश कठेरिया ने
बताया कि आज सुबह सूरजपुर थाने में, 130 मीटर रोड पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में शव पर चोट के कई निशान मिले हैं।

Greater noida

गले परभी चोट का निशान है। कठेरिया ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम औरश्वान दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई औरआसपास के लोगों तथा सोशल मीडिया की सहायता से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।अपर उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

Facebook:-@udhyognirma

Greater noida में सड़क पर खून से लथपथ शव मिला

Related posts

Leave a Comment