BKU भाकियू महासभा ने किया संगठन विस्तार:

BKU

BKU भाकियू महासभा ने किया संगठन विस्तार:

 

रबूपुरा। सोमवार को गांव सिरोली बांगर में भाकियू BKU (महासभा) के ने बैठक का आयोजन कर स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की, साथ किसान दशरथ सिंह के आवास पर संगठन विस्तार किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि
भाकियू (महासभा) सिर्फ एक संगठन नहीं है, बल्कि यह किसानों, मजदूरों और समाज के शोषित वर्ग की असल आवाज़ है। आज सरकार किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है और उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।

 

लेकिन हमारा संगठन हर स्तर पर किसानों और गरीबों के हक के लिए मजबूती से संघर्ष करेगा। अगर सरकार और प्रशासन हमारी आवाज़ नहीं सुनते, तो हम शांतिपूर्वक लेकिन दृढ़तापूर्वक सड़कों पर उतरेंगे। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमे हमारा हक नहीं मिलता। उन्होंने जेवर टोल के मुद्दे पर भी अपनी चिंता व्यक्त की और कहा, “हमारा संगठन लंबे समय से जेवर छोटे टोल को मुक्त करने की मांग कर रहा है। यदि इसे जल्द नहीं हटाया गया, तो हम संघर्ष की राह अपनाएंगे और सरकार व जिला प्रशासन को बड़े आंदोलन का सामना करना होगा।

 

प्रशासन द्वारा किसानों की जमीनों पर कब्जा करने और उनकी आबादियों को उजाड़ने के प्रयासों पर भी कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हम चाहते हैं कि इन मामलों को किसानों की सहमति से सुलझाया जाए। सरकार ने वादा किया था कि जेवर एयरपोर्ट के लिए जिन किसानों की जमीन ली गई, उन्हें रोजगार मिलेगा, लेकिन अब तक किसी को भी रोजगार नहीं दिया गया। इसके अलावा, जिन किसानों का 64% मुआवजा रुक हुआ था उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। यदि उक्त समस्याएं शीघ्र हल नहीं होतीं, तो संगठन बड़े आंदोलन की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

 

BKU संगठन विस्तार के दौरान सद्दाम खान अध्यक्ष, नूर मोहम्मद जिला उपाध्यक्ष, मनोज भाटी ग्राम अध्यक्ष, सुरज भान शर्मा कोषाध्यक्ष, विजय पाल भाटी प्रदेश संगठन मंत्री, दशरथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए तथा सैकड़ों ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान बिजेंद्र कसाना, दीपक ठाकुर,
सादिक खान, राजू मास्टर, गिलु प्रधान, डॉ. ताहिर, अंसार भाटी, तोहिद खान, नदीम आदि उपस्थित रहे

 

ये भी पढ़ें……. 

   नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment