Bihar की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव की पत्नीराबड़ी देवी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस क्रम में उनके आवास पर शुभकामनाएं देने
वालों का तांता लगा है। लोग उनसे मिलकर नए वर्ष और जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद के विधायक मुकेश रौशन पहुंचे और उन्हेंनए साल एवं जन्मदिन की शुभकामनाएं दीराजद विधायक ने कहा कि उन्होंने राबड़ी देवी को जन्मदिन और नए वर्ष की शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि 2025बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
Bihar
इसके अलावा भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पहुंच रहे हैं और उन्हेंजन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर मिठाईयां भी बांटी जा रही है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव ने भी पत्नी की शुभकामनाएं दी हैं। उनकोजन्मदिन की शुभकामनाएं हमने दे दी हैं।राबड़ी देवी का जन्म 1955 में गोपालगंज में हुआ था। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसादयादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनी जब बहुचर्चितचारा घोटाला मामले में उनके पति को जेल जाना पड़ा था।राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद सम्भाला।
मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकालसिर्फ़ 2 साल का रहा। दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पाँच सालका कार्यकाल पूरा किया। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी वैशाली के राघोपुर क्षेत्र सेनिर्वाचित हुईं।
http://Delhi में कड़ाके की ठंड के बीच हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma