कासा ग्रीन्स सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्री ओपीडी OPD का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 9 जुलाई 2025: कासा ग्रीन्स 1 सोसाइटी के क्लब हाउस में आज रेजिडेंट्स की सुविधा के लिए एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स (एओए) ने मेदांता अस्पताल के सहयोग से फ्री ओपीडी OPD सेवा का शुभारंभ किया।

यह सेवा प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 5 से 7 बजे तक उपलब्ध होगी। फ्री ओपीडी OPD में फिजिशियन डॉ. अभिषेक (एमबीबीएस) और नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहेंगे। इस सुविधा का लाभ न केवल सोसाइटी के रेजिडेंट्स और किरायेदार, बल्कि मे-threatening, सर्वेंट्स, मेड्स, सिक्योरिटी स्टाफ, हाउसकीपिंग और मेंटेनेंस स्टाफ भी उठा सकेंगे।

इसके अतिरिक्त, समय-समय पर हृदय रोग, ऑर्थोपेडिक, बाल रोग, स्त्री रोग, गैस्ट्रो, कैंसर, त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग और डेंटल जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिसकी जानकारी एक सप्ताह पहले दी जाएगी।

OPD उद्घाटन समारोह में रेजिडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एओए के सचिव महेश यादव, सदस्य धीरज यादव, अनुपमा मिश्रा, एसपी गुप्ता, डॉ. मकसूद अहमद, और वरिष्ठ नागरिक अशोक श्रीवास्तव, सुधीर कुलश्रेष्ठ, संजय मित्तल, टीआर शर्मा, भोज पाल सिंह, आनंद कुमार सिंह, माया शंकर श्रीवास्तव, डॉ. गिरीश बाबू वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, केपी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
एओए सचिव महेश यादव ने कहा, “यह पहल रेजिडेंट्स और सोसाइटी के सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम मेदांता अस्पताल के सहयोग के लिए आभारी हैं। OPD
Table of Contents

