Kalash Yatra से शुभारंभ हुई तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा

Kalash Yatra

Kalash Yatra से शुभारंभ हुई तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा

 

ग्रेटर नोएडा, 13 दिसंबर 2025: श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा द्वारा अग्रसेन भवन, सेक्टर स्वर्ण नगरी में तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ आज श्री शक्ति मंदिर साइट-4 से भव्य कलश यात्रा Kalash Yatra से हुआ, जिसमें समाज की सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इंदौर से पधारे भागवताचार्य

पंडित बालकिशन शास्त्री जी ने अग्र भागवत ग्रंथ का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। आज की कथा में उन्होंने वैश्य समाज के शिरोमणि एवं समाज सुधारक महाराजा अग्रसेन जी के जन्म से युवावस्था तक की लीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि अग्र भागवत में श्रीमद् भागवत से आगे की कथाएं वर्णित हैं, जिन्हें आने वाले तीन दिनों में श्रद्धालु सुनेंगे।

Kalash Yatra
Kalash Yatra

यजमान के रूप में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, नवीन जिंदल, बृजमोहन गोयल, अमित गोयल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकुर गर्ग, विनोद गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, गिरीश जिंदल, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Kalash Yatra
Kalash Yatra

मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि कलश यात्रा Kalash Yatra में पूनम गुप्ता, निधि गर्ग, अंजलि बंसल, श्वेता जिंदल, कोमल बंसल, शिखा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शीतल गर्ग, मानसी गोयल, सोनिका गुप्ता सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

कथा श्रवण करते श्रद्धालु

यह आयोजन समाज में आध्यात्मिकता और एकता को बढ़ावा दे रहा है।

 

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment