Bengaluru के केआर मार्केट में बस का इंतजार कर रही एक महिला केसाथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी महिला के आभूषण,नकदी और मोबाइल फोन लूटकर ले गए।अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता ने सेंट्रल डिवीजन के महिला पुलिस थाने में शिकायतदर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे बेंगलुरु के केआर मार्केट इलाकेमें गोडाउन स्ट्रीट के पास हुई। पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया हैऔर उससे पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता येलहंका इलाके में जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। महिला ने आरोपियों से अपनेगंतव्य तक जाने वाली बस के बारे में पूछा था। उसका फायदा उठाते हुए, आरोपियों ने खुद को नेकइंसान बताते हुए उससे कहा कि उन्हें पता है कि बस कहां रुकेगी और उसे अपने साथ ले गए।आरोपी उसे गोडाउन स्ट्रीट ले गए, जहां उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपियों नेउसके आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके कीसीसीटीवी फुटेज जुटा ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में अभी औरअधिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Bengaluru
वहीं, इस घटना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राज्य मेंबिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा,”कर्नाटक लुटेरों और बलात्कारियों के लिए स्वर्ग बन गया है।”प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, “कर्नाटक कभी अपनी संस्कृति, मूल्यों और सुरक्षा के लिए जाना जाताथा, अब डकैती और अत्याचारों के केंद्र के रूप में कुख्यात हो रहा है। बेंगलुरु में केआर मार्केट केपास बस का इंतजार कर रही महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूट की वारदात बेहद जघन्यऔर अमानवीय घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को
उजागर करती है।
उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सामूहिक बलात्कार मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दोषियोंको पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, “हत्याओं, डकैतियों, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार के मामलों ने नागरिकसमाज को निराशा में डाल दिया है। अगर ऐसी घटनाएं फिर से होती रहीं, तो इसमें कोई संदेह नहींहै कि लोग उठ खड़े होंगे और इस सरकार को सबक सिखाएंगे। भाजपा कर्नाटक राज्य की कानून-व्यवस्था की सुरक्षा के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”
http://Noida एमिटी के सामने सड़क पर खड़े 165 वाहन के चालान
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma