शाहबेरी में ब्यूटीशियन ने की आत्महत्या (Suicide), पंखे से लटका मिला शव
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी में एक 31 वर्षीय ब्यूटीशियन ने कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) कर ली। युवती का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। कई दिनों तक कमरे का दरवाजा बंद रहने के बाद दुर्गंध आने पर मामला सामने आया।
मृतका की पहचान पूजा (24) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर की रहने वाली थी। वह शाहबेरी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और अकेले किराए के मकान में रह रही थी। जानकारी के अनुसार, उसके माता-पिता का बचपन में ही निधन हो चुका था।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि शाहबेरी के एक कमरे से तेज दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर युवती का शव पंखे से लटका मिला। शव काफी सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पड़ोसियों के मुताबिक, युवती 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) के बाद से दिखाई नहीं दी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसने 14 फरवरी की रात को ही आत्महत्या (Suicide) की होगी। कई दिनों तक दरवाजा बंद रहने और किसी प्रकार की आवाजाही न होने के कारण किसी को संदेह नहीं हुआ। दुर्गंध फैलने के बाद ही घटना का खुलासा हुआ।
बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड (Suicide) नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या (Suicide) के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जिससे उसकी आखिरी बातचीत और कॉल डिटेल्स खंगाली जा सकें।
(Suicide) घटना की सूचना नोएडा में रहने वाली उसकी मौसी को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

