Ayushman Bharat शारदा अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Ayushman Bharat

Ayushman Bharat शारदा अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल ने Ayushman Bharat आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के प्रभावी कार्यान्वयन और उसकी चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में वरिष्ठ स्वास्थ्य पेशेवरों, प्रशासकों, नीति विशेषज्ञों और सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्देश्य योजना के तहत लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रगति का मूल्यांकन करना तथा भविष्य की चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा करना था।

Ayushman Bharat
Ayushman Bharat-दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

सम्मेलन में लाभार्थी पंजीकरण, स्वास्थ्य लाभ पैकेजों की उपलब्धता, अस्पतालों के साथ समन्वय और योजना के दुरुपयोग को रोकने के उपायों जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि रिटायर्ड एयर मार्शल डॉ. पवन कपूर, एनएबीएच की स्टीयरिंग कमिटी के चेयरमैन, ने कहा कि यह सम्मेलन योजना के समग्र लक्ष्यों पर केंद्रित है, जिसमें गरीब और कमजोर परिवारों को वित्तीय स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करना शामिल है।

Ayushman Bharat
Ayushman Bharat

उन्होंने शारदा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि निजी अस्पतालों में इस योजना को लागू करने में कई चुनौतियां हैं, लेकिन यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ पहुंचा रही है। शारदा ग्रुप के चेयरमैन पीके गुप्ता ने कहा कि Ayushman Bharat आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि शारदा अस्पताल शुरू से ही कम शुल्क पर मरीजों का इलाज करता रहा है और इस योजना के तहत अब तक 25,000 मरीजों का इलाज हो चुका है। उन्होंने कहा, “शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा करना सबसे बड़ी जनसेवा है। हमारा सपना है कि कम खर्च में लोगों को बेहतर इलाज मिले।” गुप्ता ने योजना की सफलता पर जोर देते हुए कहा कि यह देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और शिक्षकों व छात्रों को भी प्रेरणा देगी।

सम्मेलन में रिटायर्ड मेजर जनरल डॉ. अतुल कोटवाल, प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता, सीईओ प्रशांत गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राममूर्ति शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सम्मेलन Ayushman Bharat आयुष्मान भारत योजना को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

      ये भी पढ़ें…….

       हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment