फरीदाबाद में ‘एक शाम देश के नाम’ (AWARD) कार्यक्रम: देशभक्तों का भव्य सम्मान, पुलिस अधिकारियों व समाजसेवियों को मिला पुरस्कार

Award

फरीदाबाद में ‘एक शाम देश के नाम’ (AWARD) कार्यक्रम: देशभक्तों का भव्य सम्मान, पुलिस अधिकारियों व समाजसेवियों को मिला पुरस्कार

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर 2025: वॉइस ऑफ कॉप्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा हर वर्ष की भांति आयोजित ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम इस बार हरियाणा के फरीदाबाद स्थित श्री राम मॉडल स्कूल, सेक्टर 21A में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन पार्षद रेनू चौधरी, डॉ. मुस्कान भड़ाना (MBBS), डॉ. स्नेहा भड़ाना (MBBS), कियान चौधरी, कनिष्का भड़ाना और डॉ. अमृता ज्योति (MD, श्रीराम मॉडल स्कूल) के कर-कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों, सैन्य कर्मियों, चिकित्सकों, बिजनेसमैन और समाजसेवियों को AWARD से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों में कर्नल अनिल सचदेवा (इंटेलीजेंस ब्यूरो), मेजर वी.के. दत्ता, कैप्टन राजेश कुमार (एयर इंडिया), आईएएस प्रदीप गोदारा, कैप्टन कुनाल नागर (इंडियन एयरलाइंस), एसीपी संदीप मोर, एसीपी राजेश कुमार चेची (फरीदाबाद), इंस्पेक्टर पी.के. भाटी (CISF ग्वालियर), पुशअप मैन ऑफ इंडिया रोहताश चौधरी, इंस्पेक्टर ऊषा कोतवाल (फरीदाबाद), इंस्पेक्टर माया (महिला थाना प्रभारी, फरीदाबाद), इंस्पेक्टर संजय गोस्वामी (दिल्ली पुलिस), इंस्पेक्टर संजय राणा (शामली), सब इंस्पेक्टर पंकज नैन (सहारनपुर), सब इंस्पेक्टर अनिल चौहान (दिल्ली पुलिस), सब इंस्पेक्टर सुमन लता (WPS), एएसआई पिंकी, हेड कांस्टेबल कविता, डॉ. लोकेश खंडेलवाल (लैब डायरेक्टर, फरीदाबाद), डिप्टी सीएमओ जे.पी. राजलीवाल, इंस्पेक्टर कपिल खटाना (फूड एंड सप्लाई), नंदन सिंह चंदेल (साइबर क्राइम, दिल्ली पुलिस), प्रदीप खटाना (हरियाणा पुलिस), अमित कपासिया (दिल्ली पुलिस), जय भड़ाना (दिल्ली पुलिस), प्रीति जय भड़ाना (दिल्ली पुलिस), एनएसजी कमांडो दीपक नागर (दिल्ली पुलिस), अनुज योगी (पांचली), भारत योगी, महिपाल कमेडिया और हरियाणा भजन कलाकार सुनील हरसाना शामिल रहे।
फरीदाबाद के प्रसिद्ध बिजनेसमैन बलबीर भड़ाना, ग्रीन मैटल कंपनी के एमडी दुष्यंत पोसवाल, जगत सिंह भड़ाना, ई-रिक्शा वंदे भारत के निर्माता अशोक आनंद एवं इंद्रप्रीत सिंह साहनी, आईपीएस अभिमन्यु पोसवाल के पिता कनक पोसवाल, आईपीएस आदित्य सिंह के पिता आजाद सिंह भाटी, असिस्टेंट प्रोफेसर अदिति नागर के पिता ओमप्रकाश नागर, मंत्री राजेश नागर के बड़े भाई अमन नागर और सतवीर सिराधना आदि को सीईओ अनुराग चौधरी, बलबीर भड़ाना (ग्राम पाली), गजे सिंह निरोजपुर (बागपत) और आईएएस प्रदीप गोदारा द्वारा पगड़ी बांधकर ‘लॉयल्टी टू द नेशन अवॉर्ड’ AWARD एवं ‘टीएफपीडी अवॉर्ड’ AWARD से सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से बॉलीवुड डायरेक्टर सुधीर गौतम ‘सन्यासी’ को उनके उत्कृष्ट फिल्मी योगदान के लिए और इंडियन फिल्म स्टाइल के निर्माता समीर मलिक को AWARD से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक परफॉर्मेंस और एक्टिविटीज ने शाम को यादगार बना दिया।वॉइस ऑफ कॉप्स के सीईओ अनुराग चौधरी के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाले हरियाणा पुलिस के जांबाज एसीपी सुरेश भड़ाना (जिन्हें देखकर अपराधी रास्ता बदल लेते हैं) और इंस्पेक्शन चीफ जसवीर पंवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
संगठन का उद्देश्य देशभर के अधिकारियों के साहस, शौर्य और मनोबल को बढ़ावा देना है, ताकि वे राष्ट्रहित में और बेहतर भूमिका निभा सकें।वॉइस ऑफ कॉप्स की पूरी टीम ने सभी अतिथियों के आगमन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें……. 

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment