जाम मुक्त नोएडा (Noida jam free) के लिए प्राधिकरण का बड़ा अभियान, अवैध वेंडरों पर चला बुलडोजर
नोएडा क्षेत्र में सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों को सुगम और जाम-फ्री Noida jam free बनाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान को तेज कर दिया है। इसके तहत सड़कों के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद अनधिकृत व अवैध वेंडर्स और ठेली-पटरियों के खिलाफ प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।

प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक वर्क सर्किल को एक-एक जेसीबी और डंपर उपलब्ध कराए गए हैं ताकि रोजाना अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और अवैध वेंडर्स को हतोत्साहित किया जा सके।

इसी क्रम में सोमवार को वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत जोनल रोड नंबर-3, डीएससी रोड न्यू अशोक नगर के समीप, एमपी-2 रोड, सेक्टर-44, 51, 63, 65, 66, 70, 71, 35, 34, हौजरी कॉम्प्लेक्स, फेस-2, ग्राम गेझा तिलप्ता बाद, सेक्टर-93ए, डीएससी रोड भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे, सेक्टर-124, 126, 150 और सेक्टर-155-156 सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया।

प्राधिकरण को लगातार आरडब्ल्यूए, फोनर्वा, औद्योगिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अवैध वेंडर्स की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके समाधान के लिए यह पहल की गई है। अब प्रतिदिन नियमित रूप से अतिक्रमण उन्मूलन की कार्रवाई जारी रहेगी।
- नोएडा स्टेडियम में (Cleanliness Fair) ‘स्वच्छता मेला’ का आयोजन; CEO कृष्ण करुणेश के निर्देश पर नोएडा को नंबर-1 बनाने की मुहिम तेज
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : मेरठ में बौद्ध युवती की मुस्लिम युवक से शादी के विवाद मे दूल्हे पर लव जिहाद की धाराओं में केस दर्ज

