Authority साकीपुर गांव के किसान की आबादी को प्राधिकरण दस्ते ने तोड़ा, ग्रामीणों में भारी रोष

Authority

Authority साकीपुर गांव के किसान की आबादी को प्राधिकरण दस्ते ने तोड़ा, ग्रामीणों में भारी रोष

साकीपुर (गौतम बुद्ध नगर): आज सुबह 5:00 बजे प्राधिकरण Authority दस्ते ने भारी पुलिस बल के साथ साकीपुर गांव के किसान जय सिंह की आबादी को तोड़ दिया, जो एवीजे फ्लैट के पीछे स्थित है। जय सिंह के परिवार को अपना सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही किसान सभा के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आबादी टूट चुकी थी।
Authority
Authority की कार्रवाई के बाद घटना स्थल पर किसान
इस घटना से साकीपुर गांव सहित किसानों में भारी रोष है।प्राधिकरण Authority ने किसानों के लंबित 854 आबादी प्रकरणों के निस्तारण का वादा किया है, लेकिन अभी तक एक भी किसान की आबादी का निस्तारण नहीं हुआ है। जय सिंह की आबादी पुश्तैनी आबादी है, जिसमें 10 से अधिक परिवार शामिल हैं। उनकी आपत्ति वर्ष 2008 से लगती चली आ रही है, और उनका मामला आबादी नियमावली के अंतर्गत सटीक है, जिसे तुरंत छोड़े जाने की आवश्यकता थी।
लेकिन प्राधिकरण Authority ने आबादी निस्तारण किए बिना ही किसान की आबादी में किसी का प्लॉट नियोजित कर दिया और उस प्लॉट आवंटी को कब्जा दिलाने के बहाने से आबादी को तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि प्राधिकरण किसानों की आबादियों का निस्तारण किए बिना ही उनमें अन्य लोगों के प्लॉट आवंटित कर रहा है, जिससे किसानों को किसानों से लड़ा जा रहा है।
आवंटी किसान हाई कोर्ट जाकर कब्जे की याचिका दाखिल करता है, जिसके आधार पर प्राधिकरण पुश्तैनी किसान की आबादी को तोड़ देता है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि जिन किसानों की जमीनों पर शहर बसा है, आज उन्हीं की आबादियों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है।
यहां के जनप्रतिनिधि घोर स्वार्थ में डूबे हुए हैं, विचार विहीन और अवसरवादी राजनीति करते हुए केवल अपने और अपने परिवार का भला करने में लगे हुए हैं। जनप्रतिनिधियों को किसानों की जरा भी चिंता नहीं है। गौतम बुद्ध नगर में नया कानून लागू नहीं है, 10% प्लॉट नहीं मिला है, और रोज किसी न किसी आबादी पर हमला हो रहा है।
मौके पर गुरप्रीत एडवोकेट, अशोक भाटी, संदीप भाटी, यतेंद्र भाटी, रमेश भाटी, सतपाल खारी, सोनू समानिया, दुष्यंत सैन, सूले यादव, सौरव यादव, नितिन चौहान, शिशांत भाटी एवं अन्य दर्जनों किसान सभा के साथी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment