लोहिया नाले के सीवेज शोधन के लिए प्राधिकरण की बैठक Meeting, थैनॉक्स ने पेश की कार्ययोजना

Meeting

लोहिया नाले के सीवेज शोधन के लिए प्राधिकरण की बैठक Meeting, थैनॉक्स ने पेश की कार्ययोजना

ग्रेटर नोएडा, 07 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने लोहिया नाले के सीवेज को शोधित करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक Meeting आयोजित की।

Meeting
Meeting

प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने की, जिसमें एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, सुमित यादव, जीएम प्लानिंग लीनू सहगल, सलाहकार समाकांत श्रीवास्तव और वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर कुमार उपस्थित रहे।

Meeting
Meeting

बैठक Meeting में M/S Thetanox Consulting Envirotech के प्रतिनिधियों ने लोहिया नाले के सीवेज ट्रीटमेंट के लिए विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। कंपनी ने नाले की वर्तमान स्थिति पर आधारित सर्वे रिपोर्ट साझा की और प्रस्तावित कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

थैनॉक्स ने अपने पूर्व के अनुभवों और कार्यों को भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखा। प्राधिकरण अधिकारियों ने कार्य की अनुमानित लागत की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। साथ ही, कंपनी को एक विस्तृत और पुख्ता रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया।

Meeting
Meeting

यह बैठक लोहिया नाले के प्रभावी सीवेज ट्रीटमेंट के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment