ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Authority) ने अजनारा होम्स पर ठोकी 54.32 लाख की भारी पेनल्टी! एसटीपी दो साल से बंद, बेसमेंट में भर गया सीवर का गंदा पानी

Authority

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Authority) ने अजनारा होम्स पर ठोकी 54.32 लाख की भारी पेनल्टी! एसटीपी दो साल से बंद, बेसमेंट में भर गया सीवर का गंदा पानी

ग्रेटर नोएडा Authority, 3 फरवरी 2026: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (ग्रेनो) ने पर्यावरण नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वाले बिल्डरों पर सख्ती बरतते हुए सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर कुल 54.32 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। यह कार्रवाई सोसायटी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के न चलने, बिना शोधित किए सीवेज को नालों में बहाने, भूजल के अवैध दोहन और सॉलिड वेस्ट (कचरा) के गलत निस्तारण पर की गई है।
प्राधिकरण Authority के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 200 से ज्यादा बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी किए गए थे। अजनारा होम्स से जवाब न मिलने पर टीम ने मौके पर जांच की, जहां एसटीपी पूरी तरह बंद मिला। निवासियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से एसटीपी नहीं चल रहा है।
सोसाइटी में करीब 2300 फ्लैट हैं, जहां से रोजाना औसतन 1.15 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) सीवेज निकलता है। यह अशोधित गंदा पानी सीधे नालों में बहाया जा रहा था। नाली चोक होने पर यह पानी बेसमेंट में भर गया, जिससे बदबू और गंदगी से निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। यह स्थिति एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण), सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के नियमों का सीधा उल्लंघन है।
इसके अलावा, उद्यान और पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए भूजल का अवैध दोहन भी पकड़ा गया। सीवर विभाग ने इन उल्लंघनों पर 50 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कचरे के अनुचित प्रबंधन पर अतिरिक्त 4.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कुल मिलाकर बिल्डर पर 54.32 लाख रुपये की पेनल्टी लगी है।
प्राधिकरण Authority ने बिल्डर को 7 कार्य दिवसों के अंदर यह राशि अपने खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसटीपी को तुरंत चालू कर शोधित पानी का इस्तेमाल सिंचाई, फ्लशिंग आदि में करने को कहा गया है।प्राधिकरण ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र भी लिख दिया है। दोबारा गलती करने पर लीज की शर्तों के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण Authority के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने सभी बिल्डर सोसाइटियों से अपील की है कि वे एसटीपी को सुचारु रूप से चलाएं और शोधित पानी का रीयूज (पुन: उपयोग) सुनिश्चित करें, ताकि पर्यावरण और निवासियों की सेहत सुरक्षित रहे।यह कार्रवाई ग्रेनो प्राधिकरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण और नियमों के पालन को लेकर उठाया गया एक मजबूत कदम है, जो अन्य सोसाइटियों के लिए भी चेतावनी का काम कर रहा है।

     हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment