दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दलितों की समस्याओं को लेकर
वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जय किशन व वीर सिंह धींगान ने पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन
को सम्बोधित किया।
जय किशन ने कहा कि दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम, पीडब्लूडी, दिल्ली जल
बोर्ड, वन विभाग में सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। अनुबंधित कर्मचारियों को पक्के करने के
झूठे वायदे करके केजरीवाल ने दिल्ली वालों को धोखा दिया है। ठेकेदारी खत्म करने की बजाय अपने
लोगों को ही ठेके दे दिए गए। पिछले 9 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारी को पक्का नही किया गया है।
भाजपा और आम आदमी पार्टी की दोनो सरकारों ने दिल्ली में दलितों के अधिकारों को तबाह कर दिया
है।
जय किशन ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में एक दो महीने से जो महीने की
शुरुआत में सफाई कर्मचारियों को मिल रही, वह एक राजनीति के तहत प्रक्रिया है क्योंकि चुनाव आ रहे
है। उन्होंने कहा कि 300 लोगों को पक्का करके सरकार का यह संदेश देना कि हम लोगों को पक्का कर
रहे रहे है, लोगों को गुमराह करने वाला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा
संविधान में दलितों को जगह देने के बाद कांग्रेस सरकार ने दलितों को बराबरी का दर्जा देकर उन्हें हर
क्षेत्र में नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि 1.4.96 से लेकर 31.3.98 तक के हजारों सफाई कर्मचारियों
की नियमित नियुक्ति नही की गई और 1.4.1998 से अब तक अस्थाई/एवजीदार
सफाई कर्मचारियों को नियमित नही किया गया है।

