Anniversary Celebration बचपन ब्रेन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव

Anniversary Celebration

Anniversary Celebration बचपन ब्रेन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव: सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम रहा मुख्य आकर्षण

 

ग्रेटर नोएडा (दादरी) Anniversary Celebration , 15 नवंबर 2025: दादरी के पुराना कटेहरा रोड स्थित बचपन ब्रेन स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न विषयों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम ने सभी का ध्यान खींचा।

Anniversary Celebration
Anniversary Celebration

कार्यक्रम में स्मार्टफोन की लत से बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद और अभिभावकों के ध्यान पर पड़ रहे असर को रेखांकित किया गया।

Anniversary Celebration
Anniversary Celebration

मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सैयद अजहर अहमद (खुर्जे वाले हकीम जी) ने संबोधन में स्कूल की तारीफ करते हुए कहा, “यह बहुत शानदार स्कूल का बहुत शानदार कार्यक्रम है। प्रधानाध्यापक अशरफ रहमान और समस्त टीचर्स की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

Anniversary Celebration
Anniversary Celebration

” उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और हौसला बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. अशरफ रहमान ने सभी टीचर्स का आभार जताते हुए कहा, “बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए बचपन ब्रेन स्कूल का पूरा स्टाफ समर्पित है। हमारे संस्थापक मेरे पिता मरहूम सैयद तुफैल अहमद साहब ने शिक्षा को सेवा का क्षेत्र बताया था, हम उसी राह पर चल रहे हैं। आज वार्षिकोत्सव पर उनकी बहुत याद आ रही है।

Anniversary Celebration
Anniversary Celebration

”कार्यक्रम में डॉ. आजाद रहमान (वरिष्ठ समाजसेवी), नईम मेवाती (पूर्व पार्षद), अनीस अहमद बिसाहड़िया (पूर्व पार्षद), इकलाख अब्बासी, सद्दाम सिद्दीकी, नावेद हसन, अजीम अहमद (टैगोर शिक्षा समिति) सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया और सभी ने स्कूल प्रबंधन की सराहना की।

 

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment