आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की
ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा है कि
लोकसभा चुनाव में संभावित हार को देखकर केंद्र की भाजपा सरकार बौखला गई है। गठबंधन की मजबूत
आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि छापे में ईडी को कुछ नहीं मिलने के
बाद भी गिरफ्तारी की गई है।
ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। गिरफ्तार करने से पहले समन
तक नहीं भेजा गया है। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का सत्ता से जाना तय है। संजय सिंह द्वारा
लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जा रही है। उनको राज्यसभा से पूरे
सत्र के लिए निलंबित तक कर दिया गया। आम आदमी पार्टी पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को
जारी रखेगी।
प्रदेश सचिव मनोनीत
बेवर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा बेवर निवासी सत्येंद्र पाल को
समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनको प्रदेश सचिव
बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, रामशरण यादव, विजलेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र अज्ञानी,
सरनाम सिंह यादव, हंटू यादव ने बधाई दी है।