अहमदाबाद में एअर इंडिया AIR INDIA का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार, राहत और बचाव कार्य जारी

AIR INDIA

अहमदाबाद में एअर इंडिया AIR INDIA का विमान क्रैश

अहमदाबाद:

अहमदाबाद Ahmedabad के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही एअर इंडिया AIR INDIA की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर भीषण हादसे का शिकार हो गई।

यह विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था, लेकिन 1:38 बजे टेक-ऑफ करने के दो मिनट बाद 1:40 बजे मेघानीनगर इलाके के पास क्रैश हो गया।

धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया, और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले धमाके की तेज आवाज सुनी और फिर आसमान में काले धुएं का गुबार देखा। दमकल की सात गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

 

विमान में कुल 242 लोग थे सवार
AI-171 में 12 क्रू मेंबर्स (जिसमें दो पायलट शामिल हैं) और 230 यात्री सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

इस हादसे में कितने लोगों की जान गई है या घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हालांकि घटनास्थल की भयावहता देखकर जनहानि की आशंका जताई जा रही है। मेघानीनगर क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने बताया, “हमने तेज आवाज सुनी, जैसे कोई बम फटा हो।

फिर कुछ ही सेकंड में आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में दिखने लगा। हम समझ ही नहीं पाए कि क्या हो गया। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।”

बचाव कार्य में जुटी टीमें
फायर ब्रिगेड, पुलिस, CISF, BSF और NDRF की टीमें तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। एनडीआरएफ की तीन टीमें गांधीनगर से और तीन टीमें वडोदरा से रवाना की गई हैं।

एयरपोर्ट परिसर में बने इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है।

सरकार और एयर इंडिया का बयान
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तत्काल अहमदाबाद Ahmedabad के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं, एयर इंडिया AIR INDIA के प्रवक्ता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा: “AI-171, जो अहमदाबाद Ahmedabad से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान पर थी, आज एक हादसे का शिकार हो गई।

हम स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और http://airindia.com तथा हमारे सोशल हैंडल पर जानकारी साझा करते रहेंगे।”

एअर इंडिया AIR INDIA के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा…

“यह हमारे लिए अत्यंत दुखद क्षण है। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम प्रभावित लोगों और उनके प्रियजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

 

 

हादसे के कारणों की जांच शुरू
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और एयर एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीमों को अहमदाबाद Ahmedabad भेज दिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जो लगभग 11 साल पुराना था। दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सूत्रों से यह जानकारी सामने आ रही है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

ये भी पढ़े : http://99 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा: स्टीव स्मिथ बने लॉर्ड्स के बेताज बादशाह

 

 

ये भी पढ़े….

अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 क्रैश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज सामने आया है।

बांके बिहारी कॉरिडोर Corridor परिजोयना से पहले योगी सरकार लोगो को कराएगी पुनर्वास

 

Related posts

Leave a Comment