नोएडा में लॉन्च हुआ स्वदेशी AI-पावर्ड साइबर सुरक्षा ऐप ‘अरिस्टा साइबर कॉप’ – विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम

AI

नोएडा में लॉन्च हुआ स्वदेशी AI-पावर्ड साइबर सुरक्षा ऐप ‘अरिस्टा साइबर कॉप’ – विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम

नोएडा, 14 जनवरी 2026 – डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नोएडा स्थित आद्यंत लैब्स (Aadyanta Labs) द्वारा विकसित दुनिया का पहला AI-संचालित व्यापक साइबर सुरक्षा समाधान अरिस्टा साइबर कॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। यह पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ और ‘मेड बाय इंडियंस’ उत्पाद है, जो न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर साइबर खतरों से सुरक्षा प्रदान करने का दावा करता है।

AI-पावर्ड साइबर सुरक्षा ऐप
AI-पावर्ड साइबर सुरक्षा ऐप

लॉन्च कार्यक्रम नोएडा सेक्टर-55 के होटल रेडिसन में NIHAO हॉल में आयोजित हुआ, जहां मीडिया, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यहां अरिस्टा साइबर कॉप की उन्नत क्षमताओं का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। यह प्रणाली पारंपरिक सुरक्षा टूल्स से अलग Predictive (पूर्वानुमानात्मक), Proactive (सक्रिय) और Preventive (निवारक) तीन-स्तरीय मॉडल पर आधारित है, जिसे Inference AI द्वारा संचालित किया जाता है।

AI-पावर्ड साइबर सुरक्षा ऐप
AI-पावर्ड साइबर सुरक्षा ऐप

कंपनी के सीईओ डॉ. कुणाल सिंह बेरवार (स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र) ने कार्यक्रम में कहा, “कोरोना काल में भारत लौटने के बाद मैंने संकल्प लिया कि अब देश में रहकर ही तकनीकी क्षेत्र में योगदान दूंगा। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हम टेक्नोलॉजी में भी वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाएंगे। साइबर सुरक्षा आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। हमारी टीम पिछले तीन वर्षों से इस पर काम कर रही है।

“डॉ. बेरवार ने आगे बताया कि उत्पाद का नाम ‘अरिस्टा’ संस्कृत शब्द ‘अरिष्टम्’ से प्रेरित है, जिसका अर्थ है ‘संकटों से रक्षा करने वाला’। वहीं कंपनी का नाम आद्यंत भारतीय पौराणिक ग्रंथों से लिया गया है, जिसका अर्थ ‘आदि और अंत’ होता है – यह भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक के संगम का प्रतीक है।अरिस्टा साइबर

कॉप की प्रमुख विशेषताएं:

24×7 रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
AI-आधारित वायरस, मालवेयर, रैंसमवेयर और स्पायवेयर से सुरक्षा
वॉयस कॉल फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी और AI-जनित डीपफेक वॉयस कॉल्स की पहचान
रीयल-टाइम वित्तीय दस्तावेज सत्यापन (बैंक स्टेटमेंट, इनवॉइस, अनुबंधों में जालसाजी पकड़ना)

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे स्वदेशी AI समाधान भारत को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिला सकते हैं। कंपनी ने घोषणा की कि भविष्य में यह बड़े पैमाने पर भारतीय युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।आयोजकों ने कहा, “अरिस्टा केवल एक ऐप नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा के नए युग की शुरुआत है। यह विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

“आद्यंत लैब्स नोएडा में स्थित है और कंपनी साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ब्लॉकचेन बैक्ड AI सिस्टम विकसित करने पर फोकस कर रही है। यह लॉन्च बढ़ते साइबर अपराधों के बीच आत्मनिर्भर भारत की मजबूत मिसाल पेश करता है।

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment