ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा Accident, महिला की मौत, पति गंभीर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे Accident में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंद दिया। इस हादसे Accident में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना महागुन मार्ट के सामने सड़क पर हुई, जहां अतिक्रमण और आवारा पशुओं को हादसे Accident का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रक्षा डेला सोसाइटी, गौर सिटी-2 निवासी राज नारायण और उनकी 55 वर्षीय पत्नी सरिता मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे।
स्कूटी (रजि. नं. डीएल 5 एस.सी.एक्स 5695) पर सवार दंपति ने सड़क किनारे फल की रेड़ी से फल खरीदा। जैसे ही उन्होंने स्कूटी आगे बढ़ाई, सामने एक आवारा सांड आ गया। सांड से बचने के लिए स्कूटी सड़क की ओर मोड़ते समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे Accident में सरिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे Accident के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। राज नारायण का इलाज जारी है।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने हादसे Accident के लिए सड़क किनारे अतिक्रमण और आवारा पशुओं को जिम्मेदार ठहराया है।

उनका कहना है कि रेड़ी-पटरी वालों के कारण लोग सड़क पर वाहन रोककर सामान खरीदते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है और हादसे Accident होते हैं। साथ ही आवारा पशुओं की मौजूदगी भी दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।
नोएडा पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल ने बताया कि हादसे Accident के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की जरूरत को फिर से रेखांकित करता है।
Table of Contents

