अजनारा होम्स में होली खेलते समय बड़ा हादसा (Accident) 14 वर्षीय बच्चे के चेहरे में घुसा सरिया

(Accident)

अजनारा होम्स में होली खेलते समय बड़ा हादसा (Accident) 14 वर्षीय बच्चे के चेहरे में घुसा सरिया

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में सोमवार रात होली खेलने के दौरान बड़ा हादसा (Accident) हो गया। पार्क में दोस्तों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे के चेहरे में सरिया घुस गया, जबकि एक अन्य बच्चे के माथे पर सरिया लगने से चोट आई। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई।

(Accident)
नुकीला सरिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली के मौके पर बच्चे ओपन एरिया में खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि हरियाली लगाने के बाद मेंटिनेंस टीम ने पौधों के चारों ओर पतले और नुकीले सरिए लगाए थे, जिन्हें खुला छोड़ दिया गया था। खेलते समय अचानक एक बच्चे के मुंह के पास सरिया का नुकीला हिस्सा घुस गया, जिससे काफी खून बहने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास टहल रहे लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे उठाकर अस्पताल ले गए।

सोसायटी निवासी अंकित मिश्रा ने बताया कि टावर-एन में रहने वाले उमेश का 14 वर्षीय बेटा अपने दोस्तों के साथ पार्क में होली मना रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसी दौरान एक अन्य बच्चे के माथे पर भी सरिया लग गया।

घायल दोनों बच्चों को आनन-फानन में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एक बच्चे को माथे पर और दूसरे को ठोड़ी के पास चोट आई है। दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोसायटी के लोगों ने मेंटिनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खुले और नुकीले सरियों को हटाने की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment