Fog घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15-20 वाहन आपस में टकराए, कई घायल

Fog

Fog घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15-20 वाहन आपस में टकराए, कई घायल

 

ग्रेटर नोएडा, 13 दिसंबर 2025 Fog : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को चुनौती दी है। दादरी थाना क्षेत्र के चक्रसेनपुर (चकसेनपुर) गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे कम विजिबिलिटी के चलते एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए। इस चेन रिएक्शन हादसे में एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 8-10 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई।

Fog
Fog

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब शुरू हुआ जब एक ट्रक ने आगे चल रही कार से टक्कर मार दी। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से पीछे से आ रहे वाहन चालक ब्रेक नहीं लगा पाए और एक-एक कर 15 से 20 वाहन आपस में भिड़ते चले गए।

Fog
Fog

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही दादरी पुलिस और टोल मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड किया गया और यातायात को बहाल करने का काम शुरू किया गया।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चक्रसेनपुर गांव के निवासी मिंटू सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर आने वाले वाहनों को रोकने में मदद की, जिससे आगे हादसे की चेन टूट सकी।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी मात्र कुछ मीटर रह गई थी। कई घायल मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद अपने वाहनों से चले गए, जबकि जरूरत पड़ने पर कुछ को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

 

सर्दी के मौसम में दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण ऐसे हादसे आम हो रहे हैं। पुलिस ने चालकों से अपील की है कि कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

 

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment