Accident घायल अध्यापक की उपचार के दौरान मौत

Accident

Accident घायल अध्यापक की उपचार के दौरान मौत

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्कूल जाते समय ई रिक्शा की टक्कर से घायल हुए अध्यापक की अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को मृतक का शव गवा पहुंचा और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गौरतलब है कि गांव कलूपुरा निवासी अध्यापक प्रदीप शर्मा (31) मंगलवार सुबह बाइक से स्कूल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव भीकनपुर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। Accident हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रदीप को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को तलाश कर रही है।

    ये भी पढ़ें…….

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन

GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का भव्य समापन

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment