Accident नोएडा में तेज रफ्तार रेंज रोवर डिफेंडर का कहर

Accident

Accident नोएडा में तेज रफ्तार रेंज रोवर डिफेंडर का कहर: 4 कारें और 1 बाइक को मारी टक्कर, चालक हिरासत में

नोएडा, 09 अक्टूबर 2025: नोएडा की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल के पास ढाई करोड़ की रेंज रोवर डिफेंडर कार ने तेज रफ्तार में 4 कारों और 1 बाइक को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

Accident
Accident हादसे में छतिग्रस्त कार

पुलिस के अनुसार, हादसा थाना सेक्टर-135 क्षेत्र में गुलशन तिराहे के पास हुआ। कार चालक सुनीत, जो सेक्टर-100 का निवासी है, तेज रफ्तार में कट ले रहा था, तभी उसकी कार बेकाबू हो गई। इस दौरान उसने सबसे पहले एक स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारी, जिससे कार सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। इसके बाद डिफेंडर ने एक के बाद एक तीन अन्य कारों और पास से गुजर रही एक बाइक को भी चपेट में ले लिया।

Accident
Accident हादसे में छतिग्रस्त कार

बाइक सवार और स्विफ्ट डिजायर के चालक को हल्की चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और यातायात कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया।

Accident
Accident हादसे में छतिग्रस्त बाइक

पुलिस ने रेंज रोवर डिफेंडर के चालक सुनीत को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को फिर से उजागर करता है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।

ये भी पढ़ें…….

हैबतपुर डूब क्षेत्र Floodplain में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त।

गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment