Greater Noida में चाइनीज मांझे से हादसा: स्कूटी सवार युवक की गर्दन कटी, गंभीर रूप से घायल
Greater Noida ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चाइनीज मांझे की वजह से स्कूटी सवार युवक की गर्दन और हाथ गंभीर रूप से कट गए। घायल युवक की पहचान अच्छेजा गांव निवासी जितेंद्र नागर के रूप में हुई, जो भाजपा नेता हातम सिंह का भतीजा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र शनिवार सुबह अपने निजी कार्य से दादरी गए थे। सुबह करीब 10 बजे दादरी से लौटते समय धूम मानिकपुर गांव के पास उनकी स्कूटी पर अचानक चाइनीज मांझा लिपट गया। जितेंद्र ने स्कूटी रोककर मांझे को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी गर्दन और हाथ कट चुके थे। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गर्दन और हाथ में करीब 30 टांके लगाए,गनीमत रही वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था ।

हालांकि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद यह क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर चाइनीज मांझे के खतरे को उजागर किया है, जो न केवल इंसानों बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री को लेकर गहरा रोष है। लोग प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Table of Contents
इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP

