Accident नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने युवती को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; चालक फरार

Accident

Accident नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने युवती को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; चालक फरार

नोएडा Accident, 8 नवंबर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सेंट्रल नोएडा के थाना 142 क्षेत्र में तेज रफ्तार बस (यूपी 17 टी 7666) ने सड़क पार कर रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Accident
Accident मृतिका का भाई
हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुजाता के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ कंपनी ड्यूटी के लिए जा रही थी। दोनों जैसे ही एक्सप्रेसवे पर सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से आ रही बस ने सुजाता को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुजाता की मां बाल-बाल बच गई।
स्थानीय लोगों ने घायल युवती को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सूचना मिलते ही थाना 142 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि बस की स्पीड अधिक होने के कारण हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है।
यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार और पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

   ये भी पढ़ें……. 

   नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment