AAP ने अपने पूर्व विधायक नितिन त्यागी को सस्पेंडकर दिया
AAP ने अपने पूर्व विधायक नितिन त्यागी को सस्पेंडकर दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से बगावत की थी। पार्टी ने तभी लक्ष्मी नगर केसंगठन को भंग कर दिया था। इससे पार्टी को नुकसान भी हुआ। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक वमंत्री गोपाल राय ने पत्र लिखकर नितिन त्यागी को सस्पेंड किया हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले AAP ने लक्ष्मी नगर में अपने पूरे संगठन को भंग कर दियाथा। आरोप है कि पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने वालीस्कीम का विरोध किया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ये भी कहा था कि AAP चुनाव जीतने के लिए झूठा प्रचार कर रही है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारणलोकसभा चुनाव से पहले ही लक्ष्मी नगर के पूरे संगठन को AAP ने भंग कर दिया था।
AAP
गोपाल राय के पत्र में लिखा गया है कि ये संज्ञान में आया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान AAP विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित रहने तकआपको अपनी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। यह पत्र पार्टी केराष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया है।

आजकल पार्टी में सच बोलना पार्टी विरोधी हो गया? पार्टी के मूल आधारों को खत्म करना पार्टीविरोधी होता है, जिनके खिलाफ जनता ने चुनके भेजा था, उनके लिए ही जानता से वोट मांगना पार्टीविरोधी होता है।बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पटेल नगर विधानसभा से विधायक व मंत्री राजकुमार आनंद नेपार्टी छोड़ दी थी। वो बसपा में शामिल हो गए और नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा।
लोकसभा चुनाव के दौरान पटेल नगर विधासभा में भी पार्टी विरोधी गतिविधियां सामने आईं थी। ऐसेमें पार्टी ने पटेल नगर के भी संगठन को भंग कर दिया था।
YouTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma
http://गाजियाबाद स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, पटरी से उतरा Tejas Express के कोच का पहिया