संजय सिंह की जमानत से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बढ़ा
जोश, आम आदमी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के दिल में जगी है उम्मीद की नई किरण, ऐसा कहना है
विश्वास नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष सुभाष लाला का। राज्य सभा सांसद संजय सिंह
को देश के सर्वोच्च न्यायालय से मिली जमानत पर बात करते हुए सुभाष लाला ने कहा कि दिल्ली के
मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल की ईडी के द्वारा गिरफ्तारी से आम
आदमी पार्टी का प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता हताश था
लेकिन सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को मिली जमानत
ने आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के चेहरों की हताशा को खुशी में बदल दिया है। सुभाष
लाला ने आगे कहा की देश के तानाशाह नरेंद्र मोदी के खिलाफ न्याय की लड़ाई को अब हम और भी
ज्यादा मजबूती के साथ लड़ सकेंगे।
सुभाष लाला ने आगे कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है की जिस तरह
संजय सिंह को जमानत मिली है ठीक उसी तरह बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल को भी कोर्ट से जमानत
मिल जाएगी और उसके बाद आम आदमी पार्टी का प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में
आम आदमी पार्टी को विजय बनाने के लिए पूरी जान लगा देगा।
सुभाष लाला ने आगे कहा की आज देश में भाजपा जनता के ऊपर जो अन्याय कर रही है
उसके खिलाफ हम सभी को मिलके अपनी आवाज को बुलंद करना होगा और इसी के तहत सभी राजनीतिक दलों के
समर्थन से अबकी बार लोकसभाचुनावों में इंडिया गठबंधन आ रहा है। सुभाष लाला ने आगे कहा की आज देश में न रोजगार है,
नबेहतर शिक्षा, महंगाई आसमान छू रही है, देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है, क्या यह होता है
विकास? क्या यह थे भाजपा के अच्छे दिन? क्या इस तरह से भारत बनेगा विश्व गुरु? सुभाष लाला ने
आगे कहा की भाजपा से परेशान हो कर आज देश इंडिया गठबंधन की तरफ उम्मीद से देख रहा है,
उम्मीद बेहतर भविष्य की, उम्मीद बेहतर भारत देश की, उम्मीद जुमलों के खिलाफ सच्चे वादों की।