गाजियाबाद: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

गाजियाबाद में आग लगने की घटनाएं घटती रहती हैं. रविवार को
लोनी इलाके में डीएलएफ अंकुर विहार स्थित एक फर्नीचर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई.
जिस बिल्डिंग में फर्नीचर की दुकान है वह तीन मंजिला बताई जा रही है. आग लगने से पूरे इलाके में
धुआं फैल गया है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं जो आग बुझाने में जुटी हैं.


मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके में डीएलएफ अंकुर विहार का है. जहां फर्नीचर की दुकान में आग
लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग इतनी भीषण रही कि लपटें बाहर की तरफ आ रही थी.
हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने लोगों को वहां से हटाया और आग बुझाने के लिए
मशक्कत शुरू की. काफी हद तक आग पर नियंत्रण पाया जा चुका है. आग से ऊपरी मंजिल भी प्रभावित
हुई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं
है.

Related posts

Leave a Comment