Cracker ग्रेटर नोएडा में दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर तगड़ा प्रहार, एक गिरफ्तार, 30 कार्टून पटाखे जब्त
ग्रेटर नोएडा: दीपावली के नजदीक आते ही अवैध पटाखों Cracker की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कमर कस ली है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गुप्त सूचना और सटीक रणनीति के तहत लक्ष्मीनगर निवासी सोनू को बैंक्शन अस्पताल के पास से धर दबोचा। इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 30 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिबंधित पटाखे शामिल थे। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के सहारे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिले में इस तरह के गैरकानूनी कारोबार को जड़ से उखाड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध पटाखा कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
ये भी पढ़ें…….
गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

